किंग्स सर्कल का ‘महागणपति’ सोने-चाँदी से आलोकित, 444 करोड़ का बीमा और खास सुरक्षा इंतज़ाम


 
मुंबई के किंग्स सर्कल में स्थापित जीएसबी सेवा मंडल का विख्यात ‘महागणपति’ इस बार भी भव्य रूप में सजाया गया है। मंडल अपने 69वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस वर्ष गणपति को करीब 267 किलो सोने के गहनों और 350 किलो चाँदी के सिंहासन से अलंकृत किया गया है। सुरक्षा के लिए पहली बार फेशियल रिकग्निशन कैमरे लगाए गए हैं। इस गणपति का बीमा लगभग 444 करोड़ रुपये का कराया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए क्यूआर कोड और डिजिटल लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई है। साथ ही, प्रतिदिन भंडारा चलाया जाएगा। मंडल की ओर से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की सफलता हेतु हवन और विशेष पूजन भी आयोजित किया जाएगा।